Monday, October 19th, 2026

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग करेगा 4 को प्रकरणों की सुनवाई

जगदलपुर
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा चार जनवरी को जगदलपुर में आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक की उपस्थिति में प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि चार जनवरी को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में सुबह 11 बजे से महिला उत्पीड? से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई होगी। इस दिन 88 प्रकरण सुनवाई के लिए रखे जाएंगे। सभी संबंधित पक्षकारों को सुनवाई में उपस्थित होने की सूचना दे दी गई है।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक चार जनवरी को जगदलपुर प्रवास पर रहेंगी। वे तीन जनवरी को रात्रि 9 बजे जगदलपुर पहुंचेगी और स्थानीय विश्राम भवन में ठहरेंगी। चार जनवरी को सुबह 11 बजे से जिला कार्यालय में आयोजित महिला उत्पीड? से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करने के पश्चात शाम छ: बजे से आमजनों से मुलाकात करेंगी। वे पांच जनवरी को सुबह 11 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय